Bhool Bhulaiyaa 3 का ट्रेलर हुआ लॉन्च, इस बार 2 मंजुलिका का सामना करेंगे रूह बाबा …

NRI SANJH JALANDHAR (9 OCTOBER)

Advertisement
Google search engine

एक्टर कार्तिक आर्यन (Karthik Aryan) की फिल्म ‘भूल भुलैया 3’ (Bhool Bhulaiyaa 3) के ट्रेलर का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. जो अब खत्म हो गया है। मेकर्स ने आज यानी 9 अक्टूबर को फिल्म का धमाकेदार ट्रेलर रिलीज कर दिया है। ट्रेलर में विद्या बालन (Vidya Balan) और माधुरी दीक्षित (Madhuri Dixit) मंजुलिका के किरदार में लोगों का दिल जीत रही हैं. कार्तिक आर्यन (Karthik Aryan) ने भी अपनी जान डालने में कोई कसर नहीं छोड़ी है।

बता दें कि ‘भूल भुलैया 3’ (Bhool Bhulaiyaa 3) के ट्रेलर की शुरुआत डायलॉग ‘रक्त घाट के इतिहास का वो काला सच, जहां सिंहासन के लालच में सदियां बीत गईं और इस सिंहासन में झुलस रहा अतीत आज भी जिंदा है.’ से होती है. इसी के साथ विद्या बालन (Vidya Balan) की एंट्री होती है और वो कहती हैं- आमी मंजुलिका. वहीं कार्तिक आर्यन (Karthik Aryan) अपने पूराने और बिंदास अंदाज में दिखते हैं और कहते हैं कि बेवकूफ है दुनिया जो भूतों से डरती है। इन भूतियों का तो फायदा उठाना चाहिए. इसी के साथ कार्तिक आर्यन भूतों के नाम पर दुनिया को बेवकूफ बनाना शुरू कर देते हैं।।

जिसके बाद शुरू होती है इतिहास के पन्नों की वो कहानी जिसका जिक्र कहीं नहीं था. अगर ये तूफान था तो प्रलय का आना अभी बाकी है. इसी के साथ माधुरी दीक्षित (Madhuri Dixit) मंजुलिका का रूप लेकर रूह बाबा को डराती हैं. ‘भूल भुलैया 3’ (Bhool Bhulaiyaa 3) का ट्रेलर कोलकाता के उस हवेली की है जिसपर आत्मा का बुरा साया है।

दिवाली के मौके पर रिलीज हो रही ‘भूल भुलैया 3’

बता दें कि ‘भूल भुलैया 3’ (Bhool Bhulaiyaa 3) 1 नवंबर 2024 को दिवाली के मौके पर रिलीज होने जा रही है. ये मजेदार फिल्म बॉक्स ऑफिस पर ‘सिंघम अगेन’ को टक्कर देने जा रही है, जिसमें बॉलीवुड के कई टॉप धाकड़ स्टार्स की भरमार है. फिल्म में कार्तिक, तृप्ति और विद्या के अलावा राजपाल यादव, संजय मिश्रा और अश्विनी कालसेकर भी हैं. बता दें कि मेकर्स ने ‘भूल भुलैया 3’ (Bhool Bhulaiyaa 3) का भव्य ट्रेलर लॉन्च जयपुर में किया गया है।

Advertisement
Google search engine