NRI SANJH JALANDHAR (3 OCTOBER)
बस्ती बाबा खेल की नहर से वीरवार सुबह एक अज्ञात बच्चे का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। लोगों द्वारा बताया गया है कि नहर में बच्चे सुबह नहा रहे थे, नहाते समय बच्चे की नजर नहर के बीच साइड में पानी में अटके एक अज्ञात बच्चे पर पड़ी, तब उसने बाहर लोगों को आवाज़ लगाई और बताया कि यह बच्चा नहर में पड़ा है। वहीं मौके पर सीसीटीवी में साफ दिखाई दे रहा है कि एक महिला बच्ची को नहर में फैंक रही है और एक पुरुष पास में खड़ा है। जैसे ही बच्ची को नहर में महिला फैंकती है तो तुरंत नहर से बाहर निकलकर वहां से चली जाती है। ये सारी घटना मौके पर मौजूद सीसीटीवी में कैद हो गई।
लोगों द्वारा बच्चों को नहर से बाहर निकाला और संबंधित थाना पुलिस को सूचित किया। वहीं पुलिस द्वारा पहुंचकर शव की शिनाख्त का प्रयास किया जा रहा है, लेकिन उसकी शिनाख्त नहीं हो सकी है। बच्ची को देखते हुए उसकी उम्र 3 से 6 महीने की बताई जा रही है। पुलिस द्वारा कहा गया है कि बहुत ही शर्मनाक बात है। आज माता के पहले नवरात्रि में ऐसी घिनौनी हरकत की गई है।
पुलिस ने बताया कि नहर के आसपास के लगे कैमरे चेक किए जाएंगे, ऐसी घिनौनी हरकत करने वाले को बक्शा नहीं जाएगा। पुलिस ने मृत बच्चे के शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।




