NRI SANJH JALANDHAR (28 SEPTEMBER)
विधानसभा के स्पीकर कुलतार सिंह संधवां की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। सुरक्षा फोर्स द्वारा कुलतार सिंह संधवां के निवास पर भी सुरक्षा घेरा बढ़ा दिया गया है। राजनीति में चर्चा जोरो पर है कि कुलतार सिंह संधवां को पंजाब में बड़ी जिम्मेदारी दी जा रही है।
बता दें कि पिछले दिनों भगवंत मान सरकार में 5 नए मंत्रियों को शामिल किया गया है। तीन साल के अंदर यह मान सरकार में चौथा फेरबदल है, पांच शपथ लेने वाले मंत्रियों में तरुणप्रीत सिंह, बरिंदर गोयल, हरदीप मुंडिया, डॉक्टर रवजोत सिंह और मोहिंदर भगत शामिल हैं। जिसमें तरूणप्रीत सिंह को पर्यटन और कल्चर अफेयर्स, इनवेस्टमेंट प्रमोशन, इंडस्ट्री एंड कॉमर्स और ग्रामीण विकास और पंचायती राज, बरिंदर गोयल को माइन्स और जियोलॉजी, जल संसाधन, जल और जमीन संरक्षण, हरदीप मुंडिया को राजस्व, आपदा प्रबंधन, वॉटर सप्लाई और शहरी विकास मंत्रालय, रवजोत सिंह को स्थानीय सरकार और संसदीय मामले, मोहिंदर भगत को रक्षा सेवाएं और बागवानी मंत्रालय की जिम्मदारी सौंपी गई।




