किसानों ने नहीं अब इस यूनियन ने फ्री किया सबसे महंगा टोल प्लाजा

NRI SANJH JALANDHAR (27 SEPTEMBER)

Advertisement
Google search engine

टोल प्लाजा कर्मचारी यूनियन ने मांगो को लेकर लाडोवाल टोल प्लाजा फ्री कर दिया है। यानी इस बार किसान जत्थेबंदियों ने नहीं बल्कि टोल प्लाजा पर काम करने वाले वर्करों ने धरना दिया है। लंबे समय से वर्कर अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन करते आ रहे है

वर्करों की कई मांगे काफी लंबे समय से लंबित पड़ी हैं। कंपनी को कई बार बोला गया है, लेकिन कंपनी किसी की बात सुनने को तैयार नहीं है। इस कारण अब उनके पास एक ही हल बचा है वह भी काम छोड़ कर प्रदर्शन करेंगे। उम्मीद है कि 27 सितंबर से टोल फ्री कर दिया जाएगा और वहां से गुजरने वाले वाहनों से टोल नहीं लिया जाएगा। मुलाजिमों के धरने पर जाने के एलान के बाद कंपनी के पदाधिकारियों ने भी उनके साथ मीटिंग की बात कही है। बाकी मीटिंग के बाद ही कुछ कहा जा सकेगा।

टोल प्लाजा वर्कर यूनियन पंजाब के नेता बचितर सिंह ने बताया कि पिछले काफी समय से कर्मचारियों की मांगों पर गौर नहीं किय जा रहा है। कंपनी के अधिकारियों को याद करवाया जाता है तो वह कुछ समय मीटिंग कर फिर से भूल जाते है। उन्होंने कहा कि न तो कर्मचारियों को छुट्टी दी जा रही है और न ही उनके पीएफ में कटौती की जा रही है। कंपनी ने टोल कर्मचारियों को कोई ईएसआई और वेलफेयर स्कीमों की सुविधा भी नहीं दी है। यह सीधे तौर पर मुलाजिमों के साथ धक्केशाही है। 

इस दौरान वर्करों की एक मीटिंग बुलाई गई थी, जिसमें वर्करों की मांगों को देखते हुए उन्होंने हड़ताल पर जाने का फैसला किया है। कंपनी के साथ कई महीनों से उनकी मांगों को लेकर बैठक की जा रही थी, लेकिन आज तक उनकी मांगें पूरी नहीं की गई हैं। कंपनी द्वारा इस पर कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है। इसके चलते टोल प्लाजा वर्कर्स यूनियन पंजाब ने एलान किया है कि 27 सितंबर से लाडोवाल टोल प्लाजा अनिश्चितकाल के लिए बंद कर दिया जाएगा और किसी भी वाहन चालक से कोई टोल नहीं वसूला जाएगा।

Advertisement
Google search engine