Friday, April 17, 2026

Google search engine
HomeCrimeफगवाड़ा के गुरुद्वारे में बेअदबी के शक में निहंग सिंह ने युवक...

फगवाड़ा के गुरुद्वारे में बेअदबी के शक में निहंग सिंह ने युवक को तलवार से काटा, मौत से पहले बनाई VIDEO

NRI SANJH JALANDHAR(16 JANUARY)

कपूरथला के तहत आते फगवाड़ा स्थित गुरुद्वारा चौरा खूह साहिब में निहंग सिंह ने एक व्यक्ति को तलवार से काट डाला। जिसके कारण उसकी मौके पर ही मौत हो गई। आरोप लगाया जा रहा है कि जिस व्यक्ति को मारा गया है वह बेअदबी करने के लिए आया था। यह सारा घटनाक्रम गुरुद्वारा 6वीं पातशाही चौड़ा खुह फगवाड़ा में हुई है। हत्या का पता चलते ही पुलिस वहां पहुंची और लाश को उठाकर पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवा दिया गया है। 

पुलिस ने मंगू मठ को किया गिरफ्तार 

निहंग सिंह ने व्यक्ति को तलवार से काटने के बाद खुद को गुरुघर के भीतर ही एक कमरे में बंद कर लिया। हालांकि पुलिस ने निहंग रमनदीप सिंह मंगू मठ के खिलाफ IPC की धारा 304 के तहत केस दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है। वहीं मृतक के खिलाफ धार्मिक भावनाएं आहत करने (IPC की धारा 295-A) के तहत केस दर्ज किया गया है।

मरने से पहले खुद को बताया था बेगुनाह

कत्ल से पहले उसने युवक की वीडियो बनाई। जिसमें निहंग रमनदीप सिंह युवक से पूछताछ कर रहा है। युवक कहता है कि उसे बेअदबी के लिए 2 से 3 हजार रुपए मिलने थे। इसके साथ ही युवक ने कहा कि उसे सुखी ने भेजा है। उसे कहा कि गुरुद्वारे में जाकर उल्टा-सीधा काम करना। लेकिन उसने गुरुघर में आकर कोई बेअदबी नहीं की। वह बेगुनाह है। बताया जा रहा है कि निहंग सिंह ने यह वीडियो अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर डाली थी। लेकिन अब वहां से डिलीट कर दी गई है।

बाथरूम में तलवार से काटा

जिस व्यक्ति को तलवार से काटा गया है वह बाथरूम में था और उसने अंदर से दरवाजा बंद कर रखा था। निहंग सिंह रमनदीप सिंह मंगूमठ ने कई बार दरवाजा खटखटाया और व्यक्ति से दरवाजा खोलने के लिए कहा। लेकिन बाथरूम में बंद व्यक्ति ने दरवाजा नहीं खोला। इसके बाद निहंग सिंह ने दरवाजा तोड़ उसे बाथरूम के भीतर ही तलवार से काट डाला।

पुलिस जांच कर रही है

फगवाड़ा SP गुरप्रीत सिंह ने कहा कि निहंग ने गुरुद्वारा चौरा खूह में बेअदबी के शक में युवक की हत्या कर दी। सीनियर अधिकारी मौके पर मौजूद हैं। जांच की जा रही है। 200 से ज्यादा पुलिस मुलाजिम मौके पर तैनात किए गए हैं। जालंधर से भी पुलिस मुलाजिमों की टीमें भेजी गई हैं।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments