आतिशी आज लेंगी दिल्ली के मुख्यमंत्री पद की शपथ

NRI SANJH JALANDHAR (21 SEPTEMBER)

Advertisement
Google search engine

आज दिल्‍ली को एक नया मुख्‍यमंत्री मिल जाएगा. आम आदमी पार्टी (AAP) की नेता आतिशी आज दिल्ली के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ग्रहण करेंगी। आतिशी का शपथ ग्रहण समारोह शाम 4:30 बजे राज निवास में होगा। साथ ही उनका मंत्रिपरिषद भी शपथ ग्रहण करेगा. इनमें इमरान हुसैन, गोपाल राय, कैलाश गहलोत, मुकेश कुमार और सौरभ भारद्वाज शामिल होंगे।

CM पद से अरविंद केजरीवाल के इस्तीफे के बाद आतिशी को आम आदमी पार्टी के विधायक दल का नेता चुना गया है। आतिशी ने नई सरकार बनाने का दावा पेश किया और LG से शपथ ग्रहण की तारीख तय करने की मांग की।

आतिशी दिल्ली की तीसरी महिला मुख्यमंत्री होंगी. इससे पहले BJP की सुषमा स्वराज और कांग्रेस की शीला दीक्षित मुख्यमंत्री रह चुकी हैं। सुषमा स्वराज का कार्यकाल काफी छोटा रहा था, शीला दीक्षित 15 साल तक दिल्ली की मुख्यमंत्री रहीं थीं।

कैलाश गहलोत, गोपाल राय, सौरभ भारद्वाज, इमरान हुसैन और मुकेश अहलावत के शपथ ग्रहण की मंजूरी की फाइल राष्ट्रपति को भेजी गई थी। आम आदमी पार्टी ने समारोह में दूसरे दलों के किसी भी नेता को आमंत्रित नहीं किया है।

Advertisement
Google search engine