NRI SANJH JALANDHAR (18 SEPTEMBER)
पंजाब पंचायत चुनाव को लेकर अहम खबर सामने आई है। जिसके अनुसार अब पंचायतों में आरक्षण की रोटेशन पॉलिसी खत्म हो गई है। राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया ने पंचायत राज संशोधन बिल को मंजूरी दे दी है। अब जल्दी ही पंचायत चुनाव होगा।
ग्रामीण विकास एवं पंचायत मंत्री लालजीत भुल्लर ने यह बिल विधानसभा में पेश किया था। पंचायत राज संशोधन बिल को मंजूरी मिलने के साथ ही पंचायतों में आरक्षण की रोटेशन पॉलिसी भी खत्म हो गई है। अब ब्लाक स्तर पर आरक्षण होगा। इससे चुनाव के माहोल और तरीके में भी बदलाव बदलाव नजर आएगा।
माना जा रहा है कि चुनाव अक्टूबर मध्य में करवाए जा सकते हैं। इसके लिए तैयारी शुरू कर दी गई है। बिल मंजूर होने से राज्य में 13,241 पंचायतों के चुनाव की तस्वीर भी साफ होने लगी है।


