पंजाब में 38 IAS और एक PCS अफसर की ट्रांसफर, 10 जिलों के DC बदले

NRI SANJH JALANDHAR (12 SEPTEMBER)

Advertisement
Google search engine

पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल हुआ है। सरकार की तरफ से गुरुवार को 38 IAS और एक PCS अधिकारी की ट्रांसफर आदेश जारी किए गए हैं। इस दौरान दस जिलों के डिप्टी कमिश्नर DC भी बदले गए हैं। विकास प्रताप सिंह को एडिशनल चीफ सेक्रेटरी एक्साइज लगाया है।

आलोक शेखर एडिशनल चीफ सेक्रेटरी जेल की जिम्मेदारी सौंपी गई। जबकि कृष्ण कुमार को एडिशनल फाइनेंशियल कमिश्नर लगाया है। वहीं, चंडीगढ़ से वापस आई आनिंदिता मित्रा को सेक्रेटरी काॅरपोरेशन लगाया गया हैं।

10 जिलों को मिले नए DC

शौकत अहमद DC बठिंडा, साक्षी साहनी DC अमृतसर, प्रीति यादव DC पटियाला, जितेंद्र जोरवाल DC लुधियाना, दीपशिखा शर्मा DC फिरोजपुर, संदीप रिशी DC संगरूर, अमनप्रीत कौर DC फाजिल्का, हिमांशु जैन DC रोपड़ , सोना थिंद DC फतेहगढ़ साहिब लगाया गया है।

Advertisement
Google search engine