अब कुश्ती नहीं, किसानों की लड़ाईः बजरंग पूनिया को मिली बड़ी जिम्मेदारी, बनाए गए किसान कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष

NRI SANJH JALANDHAR (6 SEPTEMBER)

Advertisement
Google search engine

कुश्ती के अखाड़े को छोड़कर बजरंग पूनिया सियासी अखाड़े में उतर चुके हैं। बजरंग पूनिया के साथ विनेश फोगाट ने हरियाणा विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस ज्वाइन किया है कांग्रेस ज्वाइन करते हुए बजरंग पूनिया को बड़ी जिम्मेदारी सौंपी गई है। बजरंग पूनिया को अखिल भारतीय किसान कांग्रेस का वर्किंग चेयरमैन बनाया गया है।

बता दें कि हरियाणा विधानसभा चुनाव से पहले भारतीय पहलवान विनेश फोगाट और बजरंग पूनिया ने कांग्रेस का हाथ थाम लिया है। इसी के साथ दोनों ने ही अपनी सरकारी नौकरियों से इस्तीफा दे दिया है। विनेश फोगाट जुलाना विधानसभा सीट से चुनाव लड़ेंगी। हालांकि, बजरंग पूनिया ने चुनाव न लड़ने का फैसला लिया है।

Advertisement
Google search engine