Haryana Assembly Elections 2024 : कांग्रेस ने जारी की 31 प्रत्याशियों की पहली लिस्ट, पूर्व सीएम हुड्‌डा, विनेश फोगाट को यहां से मिला टिकट, देखें सूची…

NRI SANJH JALANDHAR (6 SEPTEMBER)

Advertisement
Google search engine

हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने 31 प्रत्याशियों की पहली लिस्ट जारी की है। जुलाना से पहलवान विनेश फोगाट को मैदान में उतारा गया है। इसके अलावा पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा को गढ़ी साँपला किलोई विधानसभा सीट से टिकट दिया है।

इससे पहले भाजपा ने अपनी पहली सूची जारी की थी, जिसमें 67 सीटों के प्रत्याशियों के नाम शामिल हैं। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी को लाडवा से उम्मीदवार बनाया गया है। वहीं जननायक जनता पार्टी एवं आजाद समाज पार्टी 19 प्रत्याशियों की लिस्ट जारी कर चुकी है इनमें से 15 सीटों पर जननायक जनता पार्टी (JJP) और 4 सीटों पर आजाद समाज पार्टी ने अपने उम्मीदवार उतारे हैं. उचाना से पूर्व डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला चुनाव लड़ेंगे।

5 अक्टूबर को होगा मतदान, 8 को परिणाम

बता दें कि हरियाणा में 90 विधानसभा सीटें हैं। 5 अक्टूबर को विधानसभा के चुनाव के लिए वोटिंग होनी है। 8 अक्टूबर को चुनाव परिणाम आएंगे. हरियाणा के साथ ही जम्मू-कश्मीर के भी चुनावी नतीजे आएंगे. चुनाव आयोग ने पहले चुनाव की तारीख 1 अक्टूबर घोषित की थी, अब इसे बदलकर 5 अक्टूबर किया गया है बताया जा रहा है कि तिथि में बदलाव विश्नोई समाज की मांग पर किया गया है।

देखें लिस्ट

Advertisement
Google search engine