जम्मू-कश्मीर में एक राजा बैठा है, नाम एलजी: रामबन से राहुल गांधी ने फूंका चुनावी बिगुल, लोगों से स्टेटहुड वापस दिलाने का किया वादा

NRI SANJH JALANDHAR (4 SEPTMBER)

Advertisement
Google search engine

कांग्रेस (Congress) सांसद राहुल गांधी ने जम्मू-कश्मीर (Jammu & Kashmir) में चुनावी बिगुल फूंक दिया है। राहुल गांधी ने रामबन में रैली के जरिये जम्मू कश्मीर विधानसभा चुनाव (Jammu & Kashmir Assembly Election) में कांग्रेस के प्रचार का आगाज किया। । उन्होंने कहा- देश में भाजपा और RSS के लोग नफरत और हिंसा फैसला रहे हैं। वे देश को बांटने का काम कर रहे हैं। हम इसे जोड़ेंगे। रायबरेली सांसद ने कहा कि जम्मू-कश्मीर में एक राजा बैठा है, उसका नाम एलजी है। वो आपका हक छीन है। इस दौरान राहुल गांधी ने लोगों से जम्मू-कश्मीर को स्टेटहुड वापस दिलाने का वादा किया।

राहुल ने रैली को संबोधित करते हुए कहा कि आप सबका यहां स्वागत करता हूं। आपने देखा होगा पुरे देश में बीजेपी आरएसएस के लोग हिंसा, डर फैला रहें हैं। पहले मोदी सीना चौड़ा कर के आते थे और अब ऐसे (जेस्चर से बताया) आते हैं।

राहुल ने कहा- आपका सिर्फ स्टेट नहीं छीना गया, आपके अधिकार आपका धन आपसे छीना जा रहा है। 1947 में हमने राजाओं को हटाकर लोकतांत्रिक सरकार बनाई। आज जम्मू कश्मीर में राजा बैठा है। उसका नाम एलजी है। आपका धन छीनकर बाहर के लोगों को दिया जा रहा है। हमारा पहला कदम जम्मू-कश्मीर को स्टेट हुड वापस देने का हेागा। बीजेपी चाहे या न चाहे, इंडिया गठबंधन दबाव बनाएगा। हम सब जानते हैं, बिजली के प्रोजेक्ट यहां बनाए जा रहे हैं। सच्चाई है कि इसका फायदा आपको नहीं मिलता।

पीएम मोदी के 2 दोस्त- अंबानी और अडाणी

राहुल ने कहा- प्रोजेक्ट के पांच किमी के रेडियस में फ्री बिजली की बात की जाती है। मिलती नहीं। हम सरकार बनाएंगे और ये सुविधा देंगे। आप बिजली के ज्यादा रेट देते हो, ये अन्याय है। हम इसे ठीक करेंगे। नरेंद्र मेादी ने पूरे देश में बेरोजगारी फैलाई है। आपने अडाणी जी का नाम सुना है। मोदी जी के मित्र है। संसद में मुझसे कहा गया कि मैं अडाणी और अंबानी का नाम नहीं ले सकते। तो मैंने उन्हें ए1 और ए2 नाम दिया।हम दो हमारे दो। नरेंद्र मोदी-अमित शाह और अंबानी-अडाणी की सरकार चल रही है। जो छोटे बिजनेस करता है उसके लिए मोदी जी नोटबंदी जीएसटी लाते हैं।

बाहरी लोग उठा रहे सारा फायदा- राहुल

राहुल गांधी ने जम्मू-कश्मीर के लोगों से कहा कि आज आपका धर्म और आपका सब कुछ आपसे छीना जा रहा है। सारा फायदा बहार के लोगों को मिल रहा है. उन्होंने कहा कि स्थानीय लोगों को बिजली के प्रोजेक्ट का फायदा नहीं मिल रहा। बिजली के प्रोजेक्ट का फायदा यहां के लोगों को मिलना चाहिए। उन्होंने कहा कि आप देश के लोगों को बिजली दे रहे हैं लेकिन आपकी जेब से बिजली का पैसा लिया जा रहा है।

अब नरेंद्र मोदी हिंदुस्तान की जनता से डरते हैं

राहुल ने कहा, “अब नरेंद्र मोदी हिंदुस्तान की जनता से डरते हैं और अब थोड़ा सा वक्त बचा है, हम नरेंद्र मोदी और बीजेपी को सरकार से हटा देंगे. हम चाहते हैं कि देश में भाईचारा हो, सबकी इज्जत हो, एक-दूसरे के साथ अच्छे से बात हो।”उन्होंने आगे कहा कि कुछ ही समय में देख लेना, कश्मीर में हमारी सरकार बनेगी और आपके लिए पूरे दिल से काम किया जाएगा। यह एक खूबसूरत जगह है, चुनाव के बाद मुझे फिर से यहां आना होगा. संगलदान एक बहुत अच्छी जगह है। मैं यहां कम से कम 2 से 3 दिन बिताना चाहता हूं।

Advertisement
Google search engine