हरियाणा और पंजाब सरकार की किसानों से बैठकें रही बेनतीजा, अभी नहीं खुलेगा शंभू बॉर्डर

NRI SANJH JALANDHAR (2 SEPTEMBER)

Advertisement
Google search engine

हरियाणा और पंजाब के शंभू बॉर्डर पर किसान अपनी मांगों को लेकर 200 से ज्यादा दिनों से प्रदर्शन कर रहे हैं। वहीं, ऐसे में शंभू बॉर्डर बंद होने से आने जाने वाले यात्रीयों और व्यापारियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा रहा है। यह मामला सुप्रीम कोर्ट तक पहुंच चुका है। जिसे लेकर आज सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई भी होनी है। पिछली सुनवाई ने सुप्रीम कोर्ट ने हरियाणा व पंजाब सरकार और किसानों को बैठकें करने के आदेश जारी किए थे। सुप्रीम कोर्ट ने पंजाब सरकार को अन्य कमेटी सदस्यों के नाम देने को कहा था जिसे आज सुप्रीम कोर्ट को सौंपे जा सकते हैं। 

क्या काम करेगी ये कमेटी 

बता दें कि सुप्रीम कोर्ट ने एक कमेटी बनाने के आदेश दिए थे। ये कमेटी किसान और केंद्र सरकार के बीच तालमेल का काम करेगी। जिसके लिए सुप्रीम कोर्ट ने दोनों राज्यों से नाम देने को कहा था। वहीं, इससे पहले 25 अगस्त को शंभू बार्डर पर धरना पर बैठे किसानों को मनाने के लिए बैठक रखी गई थी वह भी असफल रही। पुलिस ने 2 बार किसानों को  मनाने की कोशिश की लेकिन वह असफल रहे। किसान अपनी बात पर अड़े बैठे हैं कि वे दिल्ली कूच करेंगे। 

Advertisement
Google search engine