माता वैष्णो देवी मार्ग पर लैंडस्लाइड, से तीन श्रद्धालु की मौत, बचाव कार्य जारी

NRI SANJH JALANDHAR (2 SEPTMBER)

Advertisement
Google search engine

जम्मू एवं कश्मीर के कटरा में माता वैष्णो देवी मार्ग पर बड़ा हादसा हुआ है। यहां मार्ग पर पत्थर भरभराकर गिर गए। हादसा पैदल मार्ग पर पांची के पास दोपहर करीब ढाई बजे हुआ। अधिकारियों ने कहा कि भूस्खलन होने से कम से कम तीन तीर्थयात्री गंभीर रूप से घायल हो गए। आपदा प्रबंधन की टीम मौके पर पहुंच गई और रेस्क्यू का काम किया जा रहा है।

माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड के सीईओ ने बताया कि माता वैष्णो देवी मार्ग पर पत्थर गिरने की घटना हुई है। आपदा प्रबंधन टीम मौके पर पहुंच गई है। अधिकारियों ने बताया कि दोपहर करीब 2.35 बजे पैदल मार्ग पर पांची के पास भूस्खलन हुआ, जिससे ऊपरी लोहे की संरचना का एक हिस्सा भी क्षतिग्रस्त हो गया। भूस्खलन के तुरंत बाद बचाव अभियान शुरू किया गया और एक महिला सहित तीन घायल तीर्थयात्रियों को अस्पताल पहुंचाया गया।

Advertisement
Google search engine