मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट, फिर मेहरबान हुए बादल, इन जिलों में बारिश की संभावना

NRI SANJH JALANDHAR (29 JULY)

Advertisement
Google search engine

पंजाब में मौसम में काफी बदलाव देखा जा रहा है। इसके बीच मौसम विभाग ने फिर से अलर्ट जारी कर दिया है। मौसम विभाग के अनुसार कुछ जिलों में जमकर बारिश होने की संभावना है। वही कुछ में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।

मौसम विभाग की ओर से जारी आंकड़ों के अनुसार 11 जिले जालंधर, लुधियाना, नवांशहर, रूपनगर, तरनतारन, फिरोजपुर, कपूरथला, मोगा, एसएएस नगर, फतेहगढ़ साहिब और पटियाला में 50 फीसदी बारिश की संभावना है, जबकि अन्य जिलों में बारिश की संभावना बहुत कम है।

राज्य में भले ही तापमान में 1.7 डिग्री की गिरावट आई है पर अभी भी औसत तापमान सामान्य से 1.6 डिग्री अधिक है। बठिंडा जिले में 39.2 डिग्री तापमान दर्ज किया गया है, जबकि फतेहगढ़ साहिब में अधिकतम तापमान 32.9 डिग्री दर्ज किया गया।

Advertisement
Google search engine