Olympics 2024: शुरू होते ही विवादों में आया पेरिस ओलंपिक, अर्जेंटीना Vs मोरोक्को मैच में जमकर हुआ बवाल, भड़के मेसी

NRI SANJH JALANDHAR (25 JULY)

Advertisement
Google search engine

पेरिस ओलंपिक 2024 की बुधवार को फुटबॉल मैचों के साथ शुरुआत हो गई. हालांकि खेलों के इस महाकुंभ के शुरू होते ही विवाद भी शुरू हो गए जब अर्जेंटीना बनाम मोरोक्को (Argentina vs Morocco) फुटबॉल मैच में जमकर बवाल देखने को मिला। इस मुकाबले में अर्जेंटीना को मोरक्को के खिलाफ 1-2 से सनसनीखेज हार का सामना करना पड़ा। अर्जेंटीना vs मोरोक्को मैच में वीएआर को लेकर काफी विवाद देखने को मिला।

अपने स्टार खिलाड़ी लियोनल मेस्सी के बिना पेरिस ओलंपिक 2024 उतरी अर्जेन्टीना की टीम को सेंट एटीने के ज्योफ्री गुइचर्ड स्टेडियम में खेले गए अपने पहले मुकाबले में मोरक्को के खिलाफ मात खानी पड़ी। मोरक्को की टीम ने शुरुआत से अर्जेंटीना को दवाब में बनाए रखा। मोरक्को की टीम एक समय मैच में 2-0 से आगे थी लेकिन मैच के आखिर में क्रिस्टियन मदीना ने शानदार गोल करके अर्जेंटीना को 2-2 की बराबरी दिला दी।

दर्शकों ने स्टेडियम में फेंकी बोतलें

मैच के 2-2 से ड्रॉ होने के बाद स्टेडियम में बैठे मोरक्को के फैंस दर्शकों ने मैदान पर आक्रमण करना शुरू कर दिया। मोरक्को के फैंस ने अर्जेंटीना के खिलाड़ियों पर बोतलें फेंकने शुरू कर दी। फैंस के इस हरकतों के बाद पुलिस को मैदान में उतरना पड़ा और फिर उन्हें अर्जेंटीना के खिलाड़ियों की सुरक्षा करनी पड़ी। दर्शकों के उत्पात के कारण मैच को तुरंत स्थगित कर दिया गया और फिर मामला शांत होने के बाद इसे बिना दर्शकों के आयोजित कराया गया।

Advertisement
Google search engine