बजट 2024-2025 : सुरक्षा के साथ बुलेट ट्रेन के सपनों को लगेंगे पंख

NRI SANJH JALANDHAR (24 JULY)

Advertisement
Google search engine

निर्मला सीतारमण ने बजट 2024 में रेलवे के लिए कई अहम घोषणाएं कीं। मोदी सरकार के तीसरे कार्यकाल का पहला बजट पेश करते हुए वित्त मंत्री ने रेलवे के लिए 2.62 लाख करोड़ रुपए आबंटित किए हैं, जिससे रेलवे की सुरक्षा को बढ़ावा देने के साथ बुलेट ट्रेन के सपनों को पंख लगेंगे। इनमें ट्रेनों की संख्या बढ़ाने, रेलवे ट्रैक का विद्युतीकरण, नई ट्रेनों के संचालन पर फोकस किया गया है। हाल ही में हुई ट्रेन हादसों को देखते हुए रेलवे सुरक्षा के लिए भी अलग से बजट की व्यवस्था की गई है। निर्मला सीतारमण ने बजट के भाषण में इसका जिक्र नहीं किया, लेकिन वित्त मंत्रालय की ओर से जारी रिपोर्ट में इसका विस्तार से जिक्र किया गया है।

नई रेल लाइन बिछाने को बढ़ाई राशि

केंद्रीय बजट 2024-25 में नई रेल लाइनों को बिछाने के लिए अनुमानित 34,603 करोड़ रुपए की राशि के आबंटन की योजना है। पिछले आम बजट में यह राशि 34,410 करोड़ रुपए थी। वहीं, दोहरी रेल लाइन बिछाने के लिए भी बजट की राशि को कम किया गया है। 2024-25 के बजट में इसके लिए अनुमानित 29,312 करोड़ रुपए आबंटित किए गए हैं। इसके लिए 2023-24 के बजट में 35,046 करोड़ रुपए दिए थे।

रेलपथ नवीकरण का पैसा भी बढ़ा

सिग्नल और दूरसंचार संबंधी कार्यों के लिए भी बजट की राशि को बढ़ाया गया है। इसके लिए इस बजट में 4647 करोड़ आबंटित करने की योजना है। 2023-24 के आम बजट में यह राशि 3,581 करोड़ थी। इसी तरह, रेलपथ नवीकरण के लिए भी बजट की राशि को बढ़ाया गया है। इस बजट में इसके लिए 17,652 करोड़ की राशि आबंटित करने की योजना है।

विद्युतीकरण परियोजनाओं को 6472 करोड़

इस बजट में रेलवे की विद्युतीकरण परियोजनाओं के लिए अनुमानित 6472 करोड़ रुपए आबंटित करने की योजना बनाई गई है। यह राशि 2023-24 के केंद्रीय बजट 8361 करोड़ रुपए थे। वहीं, रेलवे के यात्रियों की सुविधाओं के लिए 2024-25 के 15,511 करोड़ रुपए आबंटित करने की योजना है। पिछले बजट में यह राशि 9,618 करोड़ थी।

Advertisement
Google search engine