योगा गर्ल अर्चना की ऑनलाइन पेशी, पुलिस ने दर्ज किए बयान

NRI SANJH JALANDHAR (11 JULY)

Advertisement
Google search engine

श्री हरिमंदिर साहिब की परिक्रमा में योग दिवस पर योगाभ्यास करने वाली लड़की अर्चना मकवाना बुधवार को पुलिस के सामने ऑनलाइन पेश हुई। इस दौरान उसने मुद्दे को लेकर अपना ऑनलाइन बयान भी दे दिया है। करीब 15 मिनट तक चली इस प्रक्रिया में अर्चना से पुलिस द्वारा कई सवाल पूछे गए।

अर्चना ने उन सवालों के जवाब दिए. उसने इस दौरान कहा कि अगर गलती हुई है तो इसके लिए उसने माफी भी मांगी है। अर्चना से पूछताछ की यह कार्रवाई एडीसीपी दर्पण अहलूवालिया और कोतवाली थाना प्रभारी इंस्पेक्टर हरसंदीप सिंह की ओर से की गई है।

इस मामले में कोतवाली थाने की पुलिस ने गुजरात के वडोदरा जिले की रहने वाली अर्चना मकवाना को 30 जून तक पेश होने का नोटिस भेजा था। धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने के आरोप में अर्चना के खिलाफ एसजीपीसी ने मामला दर्ज कराया था।

Advertisement
Google search engine