हमसे गलती हुई, गलत लोगों को दी थी टिकट… भगवान ने गलती सुधारने का दिया मौका :

NRI SANJH JALANDHAR (9 JULY)

Advertisement
Google search engine

महानगर के वेस्ट हलके में होने जा रहे चुनाव के चलते सीएम भगवंत मान ने वार्ड नंबर 75 के लोगों को संबोधित किया। सीएम मान ने कहा कि हमसे पहले गलती हो गई कि हमने गलत लोगों को टिकट दे दी थी, लेकिन भगवान ने उस गलती को सुधारने का मौका दिया है। अब हमने दोबारा गलती नहीं की व हमने भगत जी को अपना उम्मीदवार चुना है।

मान ने कहा कि मुझे उम्मीद नहीं वल्कि विश्वास है कि जनता 10 जुलाई को आप झाडू का बटन दबाकर हमें जिताएगी. यह जीत आम आदमी पार्टी या आप उम्मीदवार की नहीं बल्कि आपके बच्चों व परिवार की जीत होगी. सुरिंदर कौर पर निशाना साधते हुए सीएम ने कहा कि डिप्टी मेयर रहते वे हलके के एक सीवरेज का ढक्कन नहीं बदलवा सकी तो वह हलके का विकास क्या करवाएंगी. उन्होंने कहा मोहिंदर भगत सिर्फ नाम के भगत नहीं, बल्कि काम से भी भगत हैं.

Advertisement
Google search engine