जालंधर उपचुनाव–BJP उम्मीदवार शीतल अंगुराल का हंगामा, 10 बजे तक 15 फीसदी वोटिंग

NRI SANJH JALANDHAR (10 JULY)

Advertisement
Google search engine

पंजाब में जालंधर वेस्ट विधानसभा सीट पर सुबह 10 बजे तक 15 फ़ीसदी मतदान हुआ है। मतदान सुबह 7 बजे शुरू हुआ है। यह शाम 6 बजे तक चलेगा।

इस बीच, भाजपा प्रत्याशी ने मतदान केंद्र के बाहर हंगामा किया। पूर्व विधायक शीतल अंगुराल ने आरोप लगाया कि आम आदमी पार्टी ने मतदान केंद्रों पर बाहरी जिलों से कार्यकर्ता तैनात किए हैं। आम आदमी पार्टी के पास शहर में कार्यकर्ता खत्म हो गए हैं।

इस सीट पर त्रिकोणीय मुकाबला माना जा रहा है। जिसमें BJP से पूर्व विधायक शीतल अंगुराल, AAP से पूर्व BJP मंत्री के बेटे मोहिंदर भगत और कांग्रेस से पूर्व सीनियर डिप्टी मेयर सुरिंदर कौर चुनाव लड़ रही हैं।

इस सीट की खासियत यह है कि हर बार यहां से नई पार्टी चुनाव जीतती रही है। 2012 में BJP, 2017 में कांग्रेस तो 2022 में AAP ने यहां से सीट जीती थी।

Advertisement
Google search engine