अंतरराष्ट्रीय किडनी रैकेट का भंडाफोड़ः Delhi Apollo Hospital की महिला डॉक्टर समेत 7 गिरफ्तार, बांग्लादेश से लोगों को लाकर निकाले जाते थे बॉडी पार्ट्स

NRI SANJH JALANDHAR (9 JULY)

Advertisement
Google search engine

दिल्ली पुलिस (Delhi Police) ने अंतरराष्ट्रीय किडनी रैकेट का भंडाफोड़ किया है। इस रैकेट में दिल्ली Apollo Hospital की महिला डॉक्टर भी शामिल थी। पुलिस ने महिला डॉक्टर समेत सात लोगों को गिरफ्तार किया है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि बांग्लादेश से लोगों को लाकर दिल्ली में बॉडी पार्ट्स निकाले जाते थे। 50 साल की महिला डॉक्टर इसके बदले अपने सहयोगी के बैंक अकाउंट में मोटा पैसा लेती थी।

जांच में पता चला है कि गिरफ्तार महिला डॉक्टर ने 15 से 16 ऑपरेशन को अंजाम दिया था. अधिकारियों के मुताबिक अवैध रूप से मानव किडनी का यह काला धंधा बांग्लादेश से संचालित होता था। वहीं ऑपरेशन को अंजाम भारत में दिया जाता था।

बांग्लादेश के इस रैकेट के मामले में पहले राजस्थान पुलिस ने अहम खुलासा किया था। इसके बाद दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच भी इस मामले की जांच में जुटी थी। लिस को पता लगा कि दिल्ली के एक बड़े अस्पताल की महिला डॉक्टर नोएडा के एक अस्पताल में 15 से 16 ट्रांसप्लांट को अंजाम दे चुकी है। आरोप है कि इस महिला डॉक्टर के प्राइवेट असिस्टेंट के अकाउंट में इस अवैध धंधे का पैसा आता था और महिला डॉक्टर उसे कैश में निकलवा लिया करती थी।

Advertisement
Google search engine