NRI SANJH JALANDHAR (4 JULY)
पंजाब में लगातार मौसम करवट लेते नजर आ रहा है। कभी धूप तो कभी बारिश की संभावना बनी हुई है कई जिलों में उमस और गर्मी के कारण लोग अभी भी परेशान है, लेकिन वहीं कई जिलों में अलर्ट फिर से जारी किया गया है। इसका मतलब यह है कि कई जिलों में फिर से भारी बारिश हो सकती है।

मौसम केंद्र चंडीगढ़ ने पंजाब में सात जुलाई तक मौसम का येलो अलर्ट घोषित किया है जिसमें कुछ-कुछ जिलों में भारी वर्षा होने का अनुमान है। इस दौरान तेज हवाएं भी चलेंगी। इसे जानने के बाद नगर निगम ने भी कमरकस लिया है। जल भराव की स्थिति ना हो इसके लिए हर कोशिश की जा रही है।
गुरुवार की बात करें तो आज भी बारिश होने की संभावना जारी है। अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस तापमान रहेगा। अमृतसर का अधिकतम तापमान 38.2 डिग्री सेल्सियस, मोगा का 37.9 डिग्री सेल्सियस, जालंधर का 36.6 डिग्री सेल्सियस, लुधियाना का अधिकतम तापमान 33.9 डिग्री सेल्सियस रहा।




