अमरनाथ यात्रा की सुरक्षा को लेकर पंजाब पुलिस ने कसी कमर, चप्पे चप्पे पर होंगे जवान

NRI SANJH JALANDHAR (4 JULY)

Advertisement
Google search engine

अमरनाथ अमरनाथ यात्रा शुरू होने के साथी पंजाब पुलिस की जिम्मेदारी भी बढ़ गई है यात्रा को सुरक्षित और बेहतर तरीके से पूर्ण करने के लिए एक कमेटी बनाई गई है जो पूरे समय हर छत पर चप्पल की चौकसी करेगी। बुधवार को इस कमेटी की बैठक हुई जिसमें आगे की योजना बनाई गई है। राजमार्गों को 6 सेक्टरों में बाटा जा रहा है।

पंजाब पुलिस के डीजीपी लॉ एंड ऑर्डर अर्पित शुक्लॉ की अध्यक्षता में बुधवार को माधोपुर में हुई एक उच्चस्तरीय बैठक में जम्मू-कश्मीर पुलिस, हिमाचल पुलिस, सेना, बीएसएफ, आइबी और बीएसएफ के अधिकारी शामिल हुए। सभी ने अपने विचारो को रखने के साथ यात्रियों की सुरक्षा की जिम्मेदारी के लिए हर कोशिश करने की बात कही।

शंभू बैरियर से लेकर माधोपुर तक पूरे राष्ट्रीय राजमार्ग को 6 सेक्टरों में बांटा गया है। हर एक सेक्टर में एक कमांडेंट को नियुक्त कर उसके नीचे फोर्स लगाई गई है। इसी प्रकार पाकिस्तान से घुसपैठ कर आने वाले आतंकवादियों को रोकना के लिए भी रणनीति तैयार की गई है। इस सभी विषय पर अधिकारियों और सुरक्षा एजेंसियों से चर्चा हुई है।

Advertisement
Google search engine