शंभू बॉर्डर पर किसानों और लोगों में रास्ते को लेकर बवाल

NRI SANJH JALANDHAR (24 JUNE)

Advertisement
Google search engine

शंभू मोर्चे पर धरने पर बैठे किसानों से स्थानीय लोगों द्वारा रास्ता मांगने को लेकर विवाद हो गया। किसान नेता सरवन सिंह पंधेर ने कहा कि शंभू बॉर्डर और अन्य बार्डरों पर किसान संगठन शांतिपूर्ण तरीके से बेठे हैं। लेकिन, इस मोर्चे पर जो लोग पहुंचे हैं वे भाजपा, आप और माइनिंग माफिया से संबंध रखने वाले लोग हैं। जिस तरह भाजपा नेताओं की ओर से कहा जाता था कि 4 जून के बाद जवाब दिया जाएगा। लेकिन भले ही 4 तरीके निकल चुकी है अब उनकी ओर से मोर्चे पर कब्जा करने की कोशिश की जा रही है।

उन्होंने कहा कि पिछले आंदोलन के दौरान भी इस तरह की घटनाएं सामने आई थी जहां 100 से ज्यादा लोग इकट्ठा होकर सिंधु बॉर्डर पर पहुंचे थे। पंधेर ने कहा कि वह ऐसी घटनाओं से डरने वाले नहीं है और ईंट का जवाब पत्थर से देंगे। उन्होंने किसानों को शांति बनाए रखने की अपील की। बॉर्डर पर पहुंचे लोगों का कहना है कि वे आसपास के गांवों के लोग हैं। शंभू बॉर्डर पर दोपहिया वाहनों की क्रॉसिंग को लेकर पहले भी मांग पत्र दिया था, जिस पर आज तक किसान नेताओं ने कोई प्रतिक्रिया नहीं दी. इसलिए आज सभी गांवों के लोगों एकजुट होकर शंभू बॉर्डर खोलने की मांग लेकर पहुंचे थे। वहीं, स्थानीय लोगों से जब बातचीत की गई तो उन्होंने कहा कि आसपास के 25 से 30 गांव जो धरने से प्रभावित हुए हैं।

Advertisement
Google search engine