NRI SANJH JALANDHAR (24 JUNE)
लुधियाना में नशे में धुत पंजाब पुलिस के एएसआई ने तेज रफ्तार कार से पीसीआर ड्यूटी पर तैनात दो कर्मियों को रौंद डाला। हेड कांस्टेबल आकाशदीप की पर ही मौत हो गई जबकि एएसआई सतनाम सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।
थाना सलेम टाबरी पुलिस ने डिवीजन दो में तैनात आरोपी एएसआई बलविंदर सिंह के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी के अनुसार देर रात पीसीआर कर्मी एक दुकान के बाहर खड़े होकर आइसक्रीम खा रहे थे। अचानक एक तेज रफ्तार कार ने उन्हें सीधे टक्कर मार दी और करीब 15 मीटर तक घसीटती ले गई। सामने एक अन्य गाड़ी आने पर आरोपी ने कार रोकी। लोगों ने उसे पकड़कर पुलिस के हवाले किया. सिर पर कार चढ़ने की वजह से हेड कांस्टेबल आकाशदीप सिंह की मौके पर ही मौत हो गई।
एएसआई सतनाम सिंह को डीएमसी लुधियाना में भर्ती करवाया गया है. वहीं एसएचओ इंस्पेक्टर जयदीप जाखड़ ने बताया कि आरोपी बलविंदर इस कद्र नशे में धुत था कि उसे हादसे के बारे में पता ही नहीं था.




