चंडीगढ़ पुलिस ने खाली करवाया हॉस्पिटल, मैनेजमेंट को मिली बिल्डिंग को बम से उड़ाने की धमकी

NRI SANJH JALANDHAR (12 JUNE)

Advertisement
Google search engine

चंडीगढ़ के सेक्टर 32 अस्पताल को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। इसका पता चलते ही पुलिस में हड़कंप मच गया हैं। पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं। बम स्क्वॉड की टीमें भी वहां पहुंच चुकी है। सेक्टर 32 में मेंटल हेल्थ इंस्टीट्यूट है, जिसे उड़ाने को लेकर धमकी आई है। इस संबंध में धमकी भरी मेल भेजी गई है।

पुलिस के मुताबिक सुबह 9 बजकर 40 मिनट पर यह मेल आई। धमकी देने वाला कौन है, यह मेल में कुछ नहीं लिखा है। आसपास रिहायशी इलाका है, इसलिए पुलिस पूरी एहतियात बरत रही है। धमकी में लिखा गया कि मेंटल हॉस्पिटल में बम रखा हुआ है। धमकी के बाद पूरे एरिया को पुलिस ने सील कर दिया है। पुलिस के मुताबिक यह शरारत भी हो सकती है, लेकिन इसे गंभीरता से लेकर हर तरह के बचाव के इंतजाम किए जा रहे हैं।

अस्पताल के अधिकारियों के मुताबिक पूरे हॉस्पिटल को खाली करा दिया गया है। मरीजों को दूसरी जगह शिफ्ट कर दिया गया है। पार्किंग एरिया से लेकर वार्ड में चेकिंग की जा रही है। बम स्क्वॉड के साथ डॉग स्क्वॉड को भी बलाया गया है।

Advertisement
Google search engine