बहन की शादी के लिए सब्जियां लेने जा रहे टिप्पर मारी टक्कर, मौके पर मौत

NRI SANJH JALANDHAR (12 JUNE)

Advertisement
Google search engine

भगवान वाल्मीकि चौंक बुधवार सुबह एक टिप्पर की चपेट में आने से दो लोगों की मौत हो गई। मिली जानकारी के मुताबिक दोनों युवक अपनी बहन की शादी के लिए मकसूदां मंडी से सब्जियां लेकर आ रहे थे, लेकिन दोआबा स्कूल के पास कूड़े के ढेर के पास एक टिप्पर ने दोनों बाइक सवारों को टक्कर मार दी और दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। यह हादसा इतना दर्दनाक था कि दोनों युवकों के शरीर के टुकड़े सड़क पर बिखर गए। बताया जा रहा है कि आज बहन की शादी होनी थी, लेकिन इस हादसे से परिवार में शोक की लहर दौड़ गई है। इस दुखद हादसे में तरणजीत सिंह और उनके पिता की मौत हो गई। वहीं घटना की सूचना मिलते ही सड़क सुरक्षा बल मौके पर पहुंचा और दोनों के शव को कपड़े से ढक दिया। आगे पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

Advertisement
Google search engine