NRI SANJH JALANDHAR (7 JUNE)
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 9 जून को लगातार तीसरी बार Prime Ministershipकी शपथ ले सकते हैं। 4 जून को घोषित लोकसभा चुनाव के नतीजों में भाजपा के नेतृत्व वाले राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) ने लगातार तीसरी बार सत्ता हासिल की है। सूत्रों के अनुसार पीएम मोदी का शपथ ग्रहण समारोह 9 जून को शाम 6 बजे हो सकता है। इससे पहले अटकलें लगाई जा रही थीं कि पीएम मोदी के नेतृत्व वाली नई एनडीए सरकार का शपथ ग्रहण समारोह शनिवार को होगा।


