Monday, April 20, 2026

Google search engine
Homeनेशनलफिर से 4 दिनों के लिए Heatwave का अलर्ट, 8 राज्यों को...

फिर से 4 दिनों के लिए Heatwave का अलर्ट, 8 राज्यों को चेतावनी जारी

NRI SANJH JALANDHAR (

उत्तर भारत के कई राज्य इन दिनों भीषण गर्मी Extreme heat की चपेट में हैं। हालांकि, देश में मॉनसून का आगमन हो चुका है और कुछ राज्यों में प्री-मॉनसून Pre-Monsoon गतिविधियां भी शुरू हो चुकी हैं, लेकिन फिर भी कई इलाकों में गर्मी से राहत नहीं मिली है। मौसम विभाग ने 7 से 10 जून तक उत्तर प्रदेश, पूर्वी मध्य प्रदेश, झारखंड, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, बिहार और ओडिशा के कुछ हिस्सों में हीटवेव का अलर्ट जारी किया है। वहीं 7 जून को पश्चिम राजस्थान के कुछ इलाकों में तूफान (50-60 किलोमीटर प्रति घंटे) और ओलावृष्टि की आशंका जताई गई है।

दिल्ली में 8 जून तक बिजली चमकने और धूल भरी आंधी चलने के साथ बूंदाबांदी की संभावना है. इस दौरान तेज हवाओं का दौर जारी रहेगा. मौसम विभाग की मानें तो बारिश होने के बावजूद दिल्ली में गर्मी से राहत मिलने की कोई संभावना दिखाई नहीं दे रही है. IMD के मुताबिक, इस पूरे हफ्ते दिल्ली का अधिकतम तापमान 43 से 45 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है और न्यूनतम तापमान 29 से 31 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है।

मौसम पूर्वानुमान एजेंसी स्काईमेट के मुताबिक, उत्तरी तमिलनाडु, कर्नाटक, केरल, मध्य महाराष्ट्र, कोंकण और गोवा, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह और तटीय आंध्र प्रदेश और असम के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश के साथ कुछ जगह भारी बारिश संभव है. वहीं लक्षद्वीप, दक्षिणी ओडिशा, तेलंगाना, तमिलनाडु, मराठवाड़ा, पूर्वोत्तर भारत, जम्मू कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और लद्दाख में हल्की से मध्यम बारिश संभव है।

इसके अलावा पूर्वोत्तर बिहार, दक्षिणी छत्तीसगढ़, दक्षिणी मध्य प्रदेश और उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल में हल्की बारिश संभव है. पंजाब, हरियाणा, उत्तर-पश्चिमी उत्तर प्रदेश और उत्तरी राजस्थान के कुछ हिस्सों में आंधी, धूल भरी आंधी और छिटपुट बारिश संभव है. वहीं पूर्वी मध्य प्रदेश, पंजाब, हरियाणा और ओडिशा के अलग-अलग इलाकों में लू की स्थिति की आशंका है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments