Tuesday, April 28, 2026

Google search engine
Homeपॉलिटिक्सचुनाव ड्यूटी में लापरवाही, बीडीपीओ समेत 6 सस्पेंड

चुनाव ड्यूटी में लापरवाही, बीडीपीओ समेत 6 सस्पेंड

NRI SANJH JALANDHAR (31 MAY DESRAJ)

फतेहगढ़ चूड़ियां में चुनाव आचार संहिता को सही ढंग से लागू न कराने वाले फतेहगढ़ चूड़ियां के बीडीपीओ (ब्लॉक विकास एवं पंचायत अधिकारी) सहित 6 कर्मचारियों को जिला निर्वाचन अधिकारी द्वारा निलंबित कर दिया गया है। चुनाव आचार संहिता के उल्लंघन की शिकायतें मिलने के बाद गुरदासपुर के रिटर्निंग अफसर-कम- जिला निर्वाचन अधिकारी ने यह कार्रवाई की है।

इनमें परगट सिंह बीडीपीओ, कुलजिंदर सिंह गांव विकास अधिकारी, मेजर सिंह पंचायत सचिव, विलियम मसीह, सुखजीत सिंह और शमशेर सिंह सभी ग्राम रोजगार सेवकों को तुरंत प्रभाव से निलंबित कर दिया है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments