Monday, April 20, 2026

Google search engine
Homeपॉलिटिक्सआप और कांग्रेस के दिग्गज नेता भाजपा में होने जा रहे शामिल,...

आप और कांग्रेस के दिग्गज नेता भाजपा में होने जा रहे शामिल, मोदी करवाएंगे ज्वाइनिंग

NRI SANJH JALANDHAR (24 MAY)

दल बदलने का दौर जारी है। जालंधर में आम आदमी पार्टी व कांग्रेस को बड़े झटके लगने जा रहे है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जालंधर से उम्मीदवार सुशील कुमार रिंकू के पक्ष में चुनावी रैली करने के लिए आ रहे हैं। आज की मोदी की रैली के बाद चुनावी समीकरण बदल सकता है। क्योंकि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जिन कांग्रेस और आप नेताओं को भाजपा में शामिल करवा रहे हैं उससे भाजपा और मजबूत हो जाएगी।

मिली जानकारी के अनुसार आज ‘आप’ और कांग्रेस पार्टी के कई दिग्गज नेता भारतीय जनता पार्टी (BJP) में शामिल होने जा रहे हैं। बताया जा रहा है कि एक विधायक और एक विधानसभा चुनाव लड़ चुके 2 दिग्गज नेताओं का बीजेपी पार्टी में शामिल होने तय है, जिनका आज औपचारिक तौर पर ऐलान हो होगा। आपको बता दें कि सुशील रिंकू आम आदमी पार्टी से लोकसभा उप चुनाव जीते थे। इस बार टिकट मिलने के बावजूद उन्होंने बीजेपी पार्टी ज्वाइन कर ली। अब देखना होगा जालंधर से आम आदमी पार्टी व कांग्रेस से वो कौन से दिग्गज नेता हैं जो बीजेपी में शामिल होने जा रहे हैं।        

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments