NRI SANJH JALANDHAR (2 MAY)
यूपीआई, पीओएस, क्यूआर कोड, ई-वॉलेट, एटीवीएम से आगरा रेल मंडल में टिकट खरीदने वालों की संख्या में निरंतर इजाफा हो रहा है। जनरल टिकट से लेकर रिजर्वेशन टिकट खरीदने के लिए अब लोग नकदी की जगह डिजिटल पेमेंट कर रहे हैं।आगरा रेल मंडल में मार्च माह में सवा लाख से अधिक टिकट खरीदने के लिए डिजिटल भुगतान किया गया. यह कुल टिकट राजस्व भुगतान का प्रतिशत है।
देश में डिजिटल पेमेंट का चलन देरी से बढ़ रहा है। इसे देखते हुए रेलवे ने भी जनरल टिकट और रिजर्वेशन टिकट खरीदने वाले लोगों को डिजिटल पेमेंट भुगतान को प्रोत्साहित करने की दिशा में तेजी से कदम बढ़ा दिए हैं। आगरा रेल मंडल के सभी छोटे-बड़े स्टेशनों पर यूपीआई, पीओएस, क्यूआर कोड, ई-वॉलेट, एटीवीएम से टिकट खरीदने की सुविधा लोगों को मिलने लगी है। लोग अब इसके इस्तेमाल की ओर बढ़ रहे हैं।


