Friday, April 24, 2026

Google search engine
HomeएंटरटेनमेंटPushpa 2 का पहला गाना आया सामने, जबरदस्त हुक स्टेप ने बढ़ाया...

Pushpa 2 का पहला गाना आया सामने, जबरदस्त हुक स्टेप ने बढ़ाया ‘पुष्पा’ के फैंस का क्रेज

NRI SANJH JALANDHAR (2 MAY)

पुष्पा 2’ का पहला गाना ‘पुष्पा पुष्पा’ रिलीज कर दिया है। पुष्पा की कहानी एक आम काम करने वाले शख्स की है, जिसने ‘पुष्पा द राइज’ के साथ सिल्वर स्क्रीन के जरिए सभी के दिलों पर राज किया था। वहीं अब फिर से वो सभी के दिलों में राज करने के लिए वापस आ रहे हैं।

इस गाने को 6 भाषाओं (तेलुगू, तमिल, हिंदी, कन्नड़, मलयालम और बंगाली) में रिलीज किया गया है। रिलीज होते ही सॉन्ग का जादू चलना शुरू हो गया है। इस गाने ने इंटरनेट पर हलचल मचा दिया है। गाने के लिरिकल वर्जन में अल्लू अर्जुन (Allu Arjun) की झलक देखी जा सकती है।

गाने का जबरदस्त हुक स्टेप ने ‘पुष्पा’ के फैंस का क्रेज को बढ़ा रहा है, जो पुष्पा: द राइज के डेब्यू के बाद से पॉप कल्चर का हिस्सा बन गया है। पिछले हफ्ते आए टीजर ने दर्शकों को उत्साहित कर दिया था। इस गाने के साथ ही आइकॉन स्टार अल्लू अर्जुन (Allu Arjun) ने एक बार अपना लोहा मनवाया है। वो देश की हर भाषा और सीमा के पार के लोगों के पसंदीदा स्टार बन गए हैं।

पुष्पा: द राइज’ के म्यूजिक के लिए राष्ट्रीय पुरस्कार जीतने वाले म्यूजिक डायरेक्टर देवी श्री प्रसाद ने एक बार फिर ऐसा दमदार गाना बनाया है, जो दिल को छू लेने वाला है। इस गाने के बोल और अपबिट म्यूजिक बिना किसी शक फिल्म की रिलीज के लिए दर्शकों को बहुत उत्सुक कर रहे हैं।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments