NRI SANJH JALANDHAR (8 JANUARY)
पंजाब में गोलियां चलना आम बात हो चुका है। फिरोजपुर से एक बढ़ी खबर सामने आ रही है। जहां नशा तस्करों ने शादी की रस्में निभा रहे परिवार और मेहमानों पर ताबड़तोड़ गोलियां चलानी शुरु कर दी। इस दौरान एक महिला बुरी तरह से घायल होने की जानकारी मिल रही है। घटना की जानकारी पुलिस को दी गई। अभी फिलहाल मामले की जांच की जा रही है। जानकारी मिली है कि शादी समारोह में करीब 200 राउंड फायरिंग की गई।
घटना जीरा विधानसभा क्षेत्र की है। फायरिंग के दौरान घर पर परिवार और रिश्तेदार मौजूद थे। गोलियां चलने की आवाज सुनकर अफरा-तफरी मच गई। लोगों ने छुपकर अपनी जान बचाई।

शुरुआती जांच में पता चला कि कुछ दिन पहले इसी परिवार के लोगों ने नशा तस्करों पर सवाल खड़े किए थे। उनका आरोप था कि वह इलाके में सरेआम नशा बेचते हैं और पुलिस इन पर कार्रवाई नहीं करती। सोमवार को घर में शादी की रस्में चल रहे थीं। उसी दौरान नशा तस्करों ने अपने साथियों के साथ मिलकर हमला कर दिया। पुलिल हर एंगल से जांच करने में लगी हुई है।


