Friday, April 24, 2026

Google search engine
Homeनेशनलसलमान के घर के बाहर फायरिंग करने वाले दो और शूटर जालंधर...

सलमान के घर के बाहर फायरिंग करने वाले दो और शूटर जालंधर से गिरफ्तार

NRI SANJH Jalandhar (26 April)

अभिनेता सलमान खान के आवास के बाहर गोलीबारी का मामला में मुंबई पुलिस ने पंजाब के जालंधर से दो और शूटर को गिरफ्तार किया है। जिन्होंने हथियार की सप्लाई की थी। वहीं गोली चलाने के मामले में गिरफ्तार विक्की गुप्ता और सागर पाल की पुलिस हिरासत अदालत ने गुरुवार को 29 अप्रैल तक बढ़ा दी।

पुलिस ने इस आधार पर आरोपियों की हिरासत चार दिन बढ़ाने का अनुरोध किया कि उन्हें गोली चलाने के पीछे के मकसद का पता लगाना है। आरोपियों की तरफ से पेश वकील अमित मिश्रा ने दलील दी कि उनके मुवक्किल को आगे हिरासत में रखने की आवश्यकता नहीं है। क्योंकि गोली चलाने में इस्तेमाल किया गया हथियार बरामद कर लिया गया है और दोनों जांच में सहयोग कर रहे हैं। दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद, अतिरिक्त मुख्य मेट्रोपॉलिटन मजिस्ट्रेट एल एस पधेन ने गुप्ता और पाल की हिरासत 29 अप्रैल तक बढ़ा दी।

सलमान खान के आवास के बाहर गोलीबारी मामले में दिल्ली पुलिस भी जांच कर रही है। दिल्ली पुलिस ने मुंबई में बुधवार को विक्की गुप्ता और सागर पाल के गैंगस्टर बिश्नोई बंधुओं से रिश्ते को लेकर पूछताछ की है। दरअसल, दिल्ली क्राइम ब्रांच पूछताछ के बाद दोनों आरोपियों से लॉरेंस का आमना-सामना कराना चाहती है, ताकि इनके नेटवर्क की कड़ियों के बारे में जानकारी मिल सके। इसके लिए मुंबई पुलिस की जांच पूरी होने के बाद ट्रांजिट रिमांड पर दोनों आरोपियों को दिल्ली लाने का प्रयास कर सकती है।

दोनों आरोपी 14 अप्रैल को मुंबई के बांद्रा इलाके में गैलेक्सी अपार्टमेंट में खान के घर के बाहर गोलीबारी करने के बाद फरार हो गए थे। 16 अप्रैल को मुंबई और कच्छ पुलिस की संयुक्त टीम ने गुजरात के भुज शहर के पास माता नो मढ में एक मंदिर के परिसर से दोनों आरोपियों को पकड़ा था। बाद में उन्हें आगे की जांच के लिए मुंबई पुलिस को सौंप दिया गया।

सूत्रों के मुताबिक, पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि उन्हें बिश्नोई भाइयों से निर्देश मिल रहे थे। ऐसे में यह सवाल उठता है कि ये दोनों सीधे तौर पर निर्देश दे रहे थे या फिर कोई इनका गुर्गा निर्देश दे रहा था? फोन के जरिए निर्देश दिए थे या फिर इंटरनेट कॉलिंग के जरिए? अगर इंटरनेट कॉलिंग से थे तो सर्वर की लोकेशन कहां की है? दिल्ली पुलिस इन सवालों के जवाब हासिल करने के लिए पूरे नेटवर्क की कड़ियों को ढूंढना चाहती है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments