NRI SANJH JALANDHAR (26 APRIL)
लोकसभा क्षेत्र में मतदान के बीच बड़ा हादसा हुआ है। हाईटेंशन तार की चपेट में आने से कांग्रेसी कार्यकर्ता गंभीर रूप से घायल हो गया है। युवक की नाजुक स्थिति को देखते हुए उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। मिली जानकारी के अनुसार बैगा बाहुल्य क्षेत्र चिंयाडाड़ मतदान केंद्र से 100 मीटर पहले हाईटेंशन के नीचे कांग्रेस पार्टी ने पंडाल लगाया था इस दौरान हाईटेंशन के चपेट में आने से युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। यह मामला कुकदुर थाना का है।


