NRI SANJH JALANDHAR (12 April)
छोटे पर्दे पर संस्कारी बहू का किरदार निभाकर घर-घर में पॉपुलर हुई एक्ट्रेस हिना खान आज लाखों दिलों पर राज करती हैं। ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ में हिना खान ने अक्षरा के किरदार से खूब लाइमलाइट बटोरी थी। हाल ही में एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है। जिसमें वो मांग में सिंदूर लगाए दिख रही हैं।
सामने आए वीडियो में हिना खान मांग में सिंदूर लगाए कंबल में लिपटी दिख रही हैं। इसी लुक में एक्ट्रेस ने अपने फैंस को ईद की शुभकामनाएं दी हैं। इस वीडियो के सामने आने के बाद सभी को लग रहा है कि एक्ट्रेस ने शादी कर लिया है। फैंस को इस वीडियो ने भले ही कंफ्यूज किया हो, लेकिन बता दें कि एक्ट्रेस की शादी नहीं हुई है। उन्होंने खुद ईद की मुबारकबाद देने के बाद अपने इस हाल के पीछे की वजह भी बताई है।


