NRI SANJH JALANDHAR (12 April)
पंजाब पुलिस के हाथों बड़ी सफलता लगी है। शुक्रवार सुबह सीमा पार ड्रग तस्करी नटवर्क को तोड़ते हुए 3 किलोग्राम हीरोइन और दो पिस्तौल समेत गैंगस्टर जयपाल भुल्लर के साथी को गिरफ्तार किया है। हीरोइन की अंतरराष्ट्रीय कीमत 15 करोड रुपए बताई जा रही है। पुलिस ने एनडी पीसी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है और हीरोइन किस को सप्लाई की जानी थी और कहां से लाई गई। इस बारे में जांच की जा रही है।



