NRI SANJH JALANDHAR (7 April)
भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा की पत्नी की चोरी हुई कार पीएम मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में मिली है। पुलिस ने एसयूवी के साथ दो लोगों को इस मामले में गिरफ्तार किया है। दिल्ली पुलिस ने इस मामले में दो आरोपियों की गिरफ्तारी करते हुए पूरे घटनाक्रम का खुलासा किया है।
जेपी नड्डा की पत्नी की टोयोटा फॉर्च्यूनर कार को उत्तर प्रदेश के वाराणसी से बरामद किया गया है। चोरी करने के बाद इन 15 दिनों में कार को 9 शहरों में ले जाया गया. जानकारी के अनुसार, पुलिस ने बडकल के रहने वाले शाहिद और शिवांग त्रिपाठी को गिरफ्तार किया है. जेपी नड्डा की पत्नी की कार का नंबर हिमाचल का है।
पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वो क्रेटा कार से कार चोरी करने आए थे. बडकल ले जाकर इन्होंने कार की नंबर प्लेट बदली दी थी. फिर ये अलीगढ़, लखीमपुर खीरी, बरेली,सीतापुर, लखनऊ होते हुए बनारस पहुंचे. पुलिस ने बताया कि आरोपी कार को नागालैंड भेजने की फिराक में थे और ये चोरी डिमांड पर की गई थी.
बता दें कि ड्राइवर कार को गोविंदपुरी में सर्विस सेंटर पर देकर अपने घर खाना खाने आया था, तभी चोरी हो गई। मामले में ड्राइवर जोगिंदर की शिकायत पर एफआईआर दर्ज की गई थी। सूचना मिलते ही दिल्ली पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज को खंगाला, तो कार गुरुग्राम की तरफ जाती हुई दिखी। फिलहाल कार को अब बरामद कर लिया गया है।


