Friday, April 24, 2026

Google search engine
Homeनेशनलकेजरीवाल की सलाखों वाली तस्वीर पर भगत सिंह के पोते ने जताई...

केजरीवाल की सलाखों वाली तस्वीर पर भगत सिंह के पोते ने जताई आपत्ति

NRI SANJH JALANDHAR (5 April)

बाबा साहब अंबेडकर और भगत सिंह की फोटो के बीच केजरीवाल की सलाखों वाली तस्वीर देखी गई। केजरीवाल की तुलना महान नेताओं से की गई। जिसके बाद इसे लेकर विवाद खड़ा हो गया।

शुक्रवार को दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इस दौरान केजरीवाल की तस्वीर भी दीवार में नजर आई, जो अब उनके लिए एक परेशानी का कारण बनती नजर आ रही है।

इस पूरे मामले में अब भगत सिंह के पोते ने भी आप को लेकर नाराजगी जाहिर की है। सेनानी भगत सिंह के पोते यदविंदर संधू ने केजरीवाल की सलाखों वाली तस्वीर को लेकर प्रतिक्रिया देते हुए इसे गलत बताया है।

उन्होंने कहा है को मैं आम आदमी पार्टी से कहूंगा कि वह ऐसी गतिविधियों से दूर रहे। संधू ने कहा कि भगत सिंह ने देश के लोगों के लिए अपना जीवन बलिदान कर दिया, इसके विपरीत, आप के अरविंद केजरीवाल कथित भ्रष्टाचार के आरोपों में जेल का सामना कर रहे हैं, इस स्थिति में उनकी तस्वीर इन महान लोगो के बीच में लगाई गई है। मुझे बहुत बुरा लगा कि उनकी तुलना दिग्गजों से करने की कोशिश की गई।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments