Friday, April 24, 2026

Google search engine
Homeपॉलिटिक्सगालियां देना पुराना इतिहास रहा है कांग्रेसियों का : नितिन नबीन

गालियां देना पुराना इतिहास रहा है कांग्रेसियों का : नितिन नबीन

NRI SANJH JALANDHAR (3 April)

नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरण दास महंत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ विवादास्पद बयान पर भाजपा प्रदेश सह प्रभारी नितिन नबीन ने कड़ी टिप्पणी की है। उन्होंने कहा कि जनता अपने प्रिय प्रधानसेवक के लिए इस प्रकार ने बयान कभी बर्दाश्त नहीं करेगी। कांग्रेस को सबक सिखाएगी। भाजपा प्रदेश सह प्रभारी नितिन नबीन ने बुधवार को मीडिया से चर्चा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ वरिष्ठ कांग्रेस नेता डॉ. चरणदास महंत के बयान पर कहा कि जनता माफ नहीं करेगी। इसका करारा जवाब देगी।

उन्होंने कहा कि देश के प्रधान सेवक के खिलाफ अभद्र टिप्पणी, देश और छत्तीसगढ़ की जनता को मंजूर नहीं है। उन्होंने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को अपमानित करने का, उन्हे गालियां देने का कांग्रेस का पुराना इतिहास है। इतिहास इस बात का भी गवाह है कि कांग्रेस ने जितनी गालियां पीएम मोदी जी को दी है, जनता ने उसे गहना बनाया है। कांग्रेस को सबक सिखाया है। नेता प्रतिपक्ष डॉ. महंत का बयान हिंसक, भड़काऊ और उग्र होने के साथ देश की संवैधानिक मर्यादाओं को तोड़ने वाला भी है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments