NRI SANJH JALANDHAR (26 March)
दसूहा में मंगलवार सुबह गांव मेवा मिआनी में पुलिस टीम तस्कर के घर छापा करने पहुंची तो तस्कर ने पुलिस टीम पर पहले तेजधार हथियारों से हमला कर किया फिर पुलिस ने बचाव के चक्कर में फायरिंग कर दी। इस घटना में ASI और सिपाही को घायल हो गया। इस दौरान तस्कर को पुलिस ने मार गिराया।
पुलिस को गुप्त सूचना मिली तो दसूहा के DSP जगदीश राज अत्री और SHO हरप्रेम सिंह की टीम के साथ तस्कर सुच्चा सिंह पुत्र अवतार सिंह के घर पर छापा मारने पहुंची। जैसे ही पुलिस ने घर की तलाशी लेनी चाही तो उनपर तस्कर ने हमला कर दिया।
दरवाजे के पास खड़े ASI सतनाम सिंह ने उसके सिर पर वार कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। इस दौरान सिपाही गुरिंदर सिंह भी घायल हो गया। इस घटना में ASI गंभीर रूप से घायल हो गया। सतनाम सिंह और कांस्टेबल गुरविंदर सिंह को इलाज के लिए सिविल अस्पताल दसूहा में भर्ती कराया गया है।वही मृतक तस्कर सुच्चा सिंह का शव सिविल अस्पताल दसूहा के शवगृह में रखा गया है।


