Tuesday, June 16, 2026

Google search engine
Homeपंजाबनिर्वाचन आयोग ने पांच जिलों में नए एसएसपी किए तैनात, जालंधर के...

निर्वाचन आयोग ने पांच जिलों में नए एसएसपी किए तैनात, जालंधर के अंकुर गुप्ता होंगे

NRI SANJH JALANDHAR (22 MARCH)

पंजाब के पांच जिलों में निर्वाचन आयोग की तरफ से नए एसएसपी तैनात कर दिए गए हैं। पंजाब के मुख्य निर्वाचन अधिकारी सिबिन सी ने बताया कि दीपक पारिक को एसएसपी बठिंडा तैनात किया गया है, जबकि अंकुर गुप्ता को एसएसपी जालंधर ग्रामीण तैनात किया गया है। इसी तरह सिमरत कौर को एसएसपी मलेरकोटला, सुहैल कासिम मीर को एसएसपी पठानकोट और डॉ. प्रज्ञा जैन को एसएसएपी फाजिल्का तैनात किया गया है।

इससे पहले वीरवार को इन जिलों के अधिकारियों को हटाने के आदेश जारी किए थे। इनमें इनमें 4 PPS अधिकारियों में जालंधर रूरल SSP मुखविंदर सिंह भुल्लर, पठानकोट SSP दलजिंदर सिंह, फाजिल्का SSP वरिंदर सिंह बराड़ और मलेरकोटला के SSP हरकमल प्रीत सिंह खख को IPS कैडर न होने पर बदला गया था। जबकि बठिंडा SSP हरमनबीर सिंह गिल को खडूर साहिब से कांग्रेसी सांसद जसबीर सिंह डिंपा का भाई होने के कारण हटाया गया।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments