पांच बार की चैंपियन चेन्नई सुपरकिंग्स ने IPL-2024 का आगाज जीत के साथ किया है। नए कप्तान ऋतुराज गायकवाड की अगुवाई में उतरी CSK ने सीजन के ओपनिंग मैच में RCB को 6 विकेट से हरा दिया। चेन्नई के चेपॉक स्टेडियम में टॉस जीतकर RCB ने 20 ओवर में 6 विकेट खोकर 173 रन बनाए।