Wednesday, June 3, 2026

Google search engine
Homeनेशनलसांपो के जहर सप्लाई मामले में दो लोगों से पूछताछ के बाद...

सांपो के जहर सप्लाई मामले में दो लोगों से पूछताछ के बाद गिरफ्तार

NRI SANJH JALANDHAR (20 March)

नोएडा पुलिस ने मंगलवार देर रात एल्विश यादव से जुड़े मामले में दो लोगों को पूछताछ के बाद गिरफ्तार कर लिया। इनके नाम विनय और ईश्वर हैं। दोनों से सेक्टर-20 थाना परिसर समेत अन्य ठिकानों पर पूछताछ गई। मशहूर यूट्यूबर एल्विश यादव की गिरफ्तारी के बाद पुलिस जांच तेज हो गयी है।

ईश्वर और विनय दोनों हरियाणा के रहने वाले हैं। दरअसल, एल्विश की सीडीआर में इन दोनों की बार-बार संलिप्तता पाई गई। हालांकि फिलहाल ईश्वर की इस केस में किस तरह से संलिप्तता है इसका पता नहीं चला है। इन दोनों की गिरफ्तारी से माना जा रहा है कि सांपों के जहर वाले केस में बड़ा खुलासा हो सकता है।

नोएडा पुलिस अब एल्विश यादव की सोशल मीडिया कुंडली (फेसबुक, इंस्टाग्राम , एक्स, यूट्यूब ) भी खंगाल रही है। सोशल मीडिया पर एल्विश के खिलाफ मिलने वाले साक्ष्यों का पुलिस संकलन करेगी और उसे केस डायरी में शामिल कर न्यायालय में मजबूती के साथ अपना पक्ष रखेगी। एल्विश की कॉल डिटेल रिकॉर्ड और सोशल मीडिया की कुंडली सिंगर फाजिलपुरिया समेत कई अन्य की मुश्किलें बढ़ाने वाली है। एल्विश यादव के बाद उसके सहयोगियों पर भी शिकंजा कस सकता है।

जांच में जिन भी लोगों के नाम सामने आएंगे, उन्हें वन्य जीव संरक्षण अधिनियम के साथ एनडीपीएस ऐक्ट की धाराओं में आरोपी बनाया जाएगा। सांपों के साथ एल्विश का एक वीडियो भी सोशल मीडिया के विविध प्लेटफॉर्म पर वायरल हुआ था। वीडियो गायक फाजिलपुरिया की शूटिंग साइट का था।

वीडियो में सांप के साथ एल्विश, कटारिया व फाजिलपुरिया नाम के युवक दिख रहे हैं। अब एल्विश के अलावा और कौन से उसके सहयोगी सांप व उनके जहर को पार्टियों में मंगवाते थे, इसकी पड़ताल की जा रही है। इस मामले में पुलिस दो माह पूर्व मोहाली में दर्ज हुए केस को भी खंगाल रही है। पुलिस केस में कोई भी लूप होल नहीं छोड़ना चाहती है।

पुलिस के आला अधिकारियों ने बताया कि पार्टियों से संबंधित कई ग्रुप से एल्विश जुड़ा है। ये ग्रुप किस तरह से संचालित किए जा रहे थे या इनका हैंडलर कौन है, इसकी जानकारी भी ली जा रही है। इसमें सबसे ज्यादा मुख्य राहुल के पास से बरामद, वो रजिस्टर है, जिसमें उसने 60 पार्टियों का जिक्र किया था।

उसने पुलिस को बताया था कि पार्टियां फरीदाबाद और गुरुग्राम में आयोजित की जाती थी। इन ग्रुप का पार्टियों के आर्गनाइजर से संबंध निकलता है तो बड़े गिरोह का खुलासा हो सकता है। पुलिस इन साक्ष्यों को ही रिकवर करेगी। इसके लिए नोएडा पुलिस ने आईटी की एक पूरी टीम लगा दी है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments