Monday, June 1, 2026

Google search engine
Homeपॉलिटिक्सचुनाव को लेकर रीजनल ट्रांसपोर्ट अफसर को नोटिस, ड्यूटी पर आने के...

चुनाव को लेकर रीजनल ट्रांसपोर्ट अफसर को नोटिस, ड्यूटी पर आने के आदेश

NRI SANJH JALANDHAR (12 March)

लोकसभा चुनावों को लेकर इस समय देश में काफी ज्यादा चर्चा हो रही है। इलेक्शन कमिशन किसी भी समय चुनाव की तारीखों का ऐलान कर सकता है और देश में कोड ऑफ कंडक्ट लागू कर सकता है। चुनाव को ध्यान में रखते हुए जालंधर में रीजनल ट्रांसपोर्ट अफसर आदित्या गुप्ता को डिप्टी कमिश्नर कम चुनाव अधिकारी विशेष सारंगल की तरफ से नोटिस जारी किया है। 

चुनावों में ड्यूटी पर हाजिर रहने के आदेश

नोटिस में कहा गया है कि आपकी मेडिकल छुट्टियों के कारण जालंधर कैंट वोटर लिस्ट की रिवीजन का काम काफी प्रभावित हो रहा है। क्योंकि आम चुनावों को लेकर अलग-अलग गतिविधियों को सही ढंग से चलाने के लिए रिटर्निंग अफसर की भूमिका अहम होती है। इसलिए बतौर सहायक रिटर्निंग अफसर आपको 12 मार्च शाम तक ड्यूटी पर मौजूद रहें।

उल्लंघन करने पर होगी कार्रवाई

नोटिस में यह भी लिखा गया है कि अगर आदेशों का उल्लंघन किया गया तो इस मामले को लेकर पंजाब, चंडीगढ़ और इलेक्शन कमिशन को चिट्ठी लिखी जाएगी। जिसके बाद जो कार्रवाई होगी वह अफसर की जिम्मेदारी होगी।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments