Monday, April 20, 2026

Google search engine
HomeCrimeकाउंटर इंटेलिजेंस ने गिरफ्तार किए बब्बर खालसा के दो आतंकी, 2 पिस्टल...

काउंटर इंटेलिजेंस ने गिरफ्तार किए बब्बर खालसा के दो आतंकी, 2 पिस्टल भी बरामद किए

NRI SANJH JALANDHAR (7 March)

काउंटर इंटेलिजेंस को एक बढ़ी सफलता मिली है। जालंधर से 2 बब्बर खालसा इंटरनेशनल के आंतकी गिरफ्तार किए हैं। पुलिस ने आंतकियों से पिस्टल और मैगजीन बरामद किए हैं। जानकारी के अनुसार आंतकी टारगेट किलिंग की फिराक में थे। लेकिन समय रहते ही काबू में आ गए। पुलिस सूत्रों से पता चला है कि काउंटर इंटेलिजेंस ने खुफिया जानकारी के आधार पर ऑपरेशन चलाया। जिसमें सफलता मिल गई।

बड़ा नेता था टारगेट पर 

सूत्रों के अनुसार दोनों आरोपी पंजाब में किसी बड़े नेता को टारगेट करने की फिराक में थे। लेकिन समय रहते ही काउंटर इंटेलिजेंस क टीम ने रेड करके दोनो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। इस सारे ऑपरेशन का संचालन अमेरिका से करवाया जा रहा था।

हैप्पी पासियन था मास्टरमाइंड

सूत्रों से ये भी जानकारी मिली है कि आंतकी हरप्रीत सिंह उर्फ हैप्पी पासियन इसका मास्टर माइंड हैं और हैप्पी ही आप्रेट कर रहा था। हैप्पी पासियन आतंकी हरविंदर सिंह उर्फ रिंदा संधू का साथी है। आर्मेनिया से शमशेर सिंह उर्फ सेरा भी निर्देश दे रहा था।

हैप्पी पासियन के कहने पर ही आतंकियों ने पंजाब में टारगेट किलिंग करनी थी। इसे लेकर अमृतसर एसएसओसी द्वारा यूएपीए और आर्म्स एक्ट सहित विभिन्न धाराओं के तहत एफआईआर दर्ज की गई है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments