Wednesday, June 3, 2026

Google search engine
HomeपंजाबSuspend होते ही विजिलेंस ने पकड़ा पंजाब बिल्डिंग विभाग का यह बड़ा...

Suspend होते ही विजिलेंस ने पकड़ा पंजाब बिल्डिंग विभाग का यह बड़ा अधिकारी, मची खलबली

NRI SANJH JALANDHAR (24 February)

पंजाब के विजिलेंस दफ्तर से बड़ी खबर आ रही है जहां बीते दिन Suspend होने के बाद विजिलेंस ब्यूरो ने चीफ टाउन प्लानर पंजाब पंकज बावा को भ्रष्टाचार के आरोप में गिरफ्तार किया है। आरोप है कि उन्होंने एक नामी रियल एस्टेट डेवलपर के प्रोजेक्ट गलत तरीके से पास किए थे।

बीते कल सरकार ने कर दिया था Suspend, जिसकी कॉपी।
विजिलेंस द्वारा जल्द ही उसे अदालत में पेश किया जाएगा। विजिलेंस ने भ्रष्टाचार की धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है। इससे पहले चीफ सेक्रेटरी अनुराग वर्मा की ओर से पंकज बावा को शुक्रवार को सस्पेंड कर दिया गया था।

उस समय ही यह आसार लग गए थे कि जल्द ही उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा। सूत्रों से पता चला है कि खरड स्थित रियल एस्टेट कारोबारी के प्रोजेक्ट को गलत तरीके से उन्होंने पास किया था। इसके बाद विजिलेंस को सबूत मिले हैं। जिसके आधार पर यह कार्रवाई की गई है। वहीं, अब विजिलेंस ब्यूरो की टीम पंकज बावा के मोहाली स्थित घर पर रेड करने के लिए भी पहुंच गई। विजिलेंस की टीमें सारी चीजों की पड़ताल कर रही हैं।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments