Monday, June 8, 2026

Google search engine
Homeपंजाबशंभू बॉर्डर पर जा रहे किसान की सड़क हादसे में मौत

शंभू बॉर्डर पर जा रहे किसान की सड़क हादसे में मौत

NRI SANJH JALANDHAR (24 February)

अपनी मांगों को लेकर किसानों का केंद्र के खिलाफ विरोध प्रदर्शन जारी है। वहीं दूसरी ओर फरीदकोट से शनिवार सुबह शंभू बॉर्डर पर धरने के लिए जा रही ट्रैक्टर ट्राली को एक ट्राले ने टक्कर मार दी। जिसके कारण ट्रैक्टर ट्रॉली खेतों में जाकर पलट गई। हादसे में एक किसान की मौत हो गई। जबकि दो अन्य मामूली घायल हो गए जिन्हें राजपुरा के सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। ट्राला चालक मौके से फरार बताया जा रहा है।

मृतक किसान की पहचान गुरजंट सिंह (33) के रूप में हुई है। किसान के पास 2 किलो जमीन थी और वह दो बच्चों का पिता था।अब तक किसान आंदोलन के दौरान कुल छह किसानों की मौत हो चुकी है। उक्त हादसे में कई और किसान भी घायल है, जिनका उपचार राजपुरा सिविल अस्पताल में चल रहा है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments