NRI SANJH JALANDHAR (23 February)
किसानों के दिल्ली कूच के दौरान खनौरी बॉर्डर पर जान गंवाने वाले युवा किसान शुभकरण सिंह को मुख्यमंत्री भगवंत मान ने 1 करोड़ रुपये की आर्थिक सहायता और छोटी बहन को सरकारी नौकरी देने की घोषणा की है। बता दें कि गुरुवार शाम को किसान नेताओं और प्रशासन के बीच मीटिंग हुई थी। अभी तक शुभकरण का पोस्टमॉर्टम नहीं हुआ है।
मुख्यमंत्री भगवंत मान ने सोशल मीडिया X पर ट्वीट कर कहा , खनौरी बॉर्डर पर किसान आंदोलन के दौरान शहीद हुए शुभकरण सिंह के परिवार को पंजाब सरकार की ओर से 1 करोड़ रुपये की आर्थिक सहायता और उनकी छोटी बहन को सरकारी नौकरी दी जाएगी। साथ में दोषियों के खिलाफ उचित कानूनी कार्रवाई की जाएगी हम अपना कर्तव्य निभा रहे हैं।


