NRI SANJH JALANDHAR (19 February)
चंडीगढ़ मेयर चुनाव धांधली की सुप्रीम कोर्ट सुनवाई से आप के तीन पार्षदों ने भाजपा ज्वाईन कर ली है। तीनों की भाजपा ज्वाईन करने के बाद फोटो सोशल मीडिया पर वायरल है। पिछले करीब 24 घंटे से गायब वार्ड नंबर-16 की पार्षद पूनम, वार्ड नंबर-19 की नेहा और वार्ड नंबर-20 के गुरचरणदास काला सामने आ गए हैं। तीनों ने भाजपा ज्वाइन कर ली है। उनके साथ भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अरुण सूद की वीडियो और फोटो वायरल हैं।
AAP के तीनों पार्षदों को BJP के राष्ट्रीय महामंत्री विनोद तावड़े ने दिल्ली में ज्वाइन कराया। ज्वाइनिंग के बाद मनोज सोनकर ने इस्तीफा दिया। भाजपा उम्मीद कर रही है कि दोबारा चुनाव होंगे। ऐसा हुआ तो BJP की कोशिश है कि वह पूर्ण बहुमत से दोबारा मेयर बनाए।


